Kali Ram DAV Public School

Safidon - Haryana

Event Detail  
100 कुंडीय हवन यज्ञ
Event Start Date : 07/12/2025 Event End Date 07/12/2025

100 कुंडीय हवन यज्ञ कार्यक्रम

 

आर्य युवा समाज के तत्वावधान में देशभर में चल रहे 'नो नशा नेशन' अभियान के तहत  युवाओं और विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए डी.ए.वी.कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के प्रधान डॉ. पूनम सूरी के मार्गदर्शन और आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री योगी सूरी जी के नेतृत्व में 7 दिसंबर 2025 रविवार को  कलीराम डीएवी  विद्यालय के बच्चों ने धर्मगढ़ रोड, खानसर से रामलीला ग्राउंड तक रैली निकालकर समाज को नशे के विरुद्ध सचेत व जागरूक किया  तथा नशा न करने के लिए प्रेरित किया तत्पश्चात सफीदों के रामलीला ग्राउंड में  100 कुंडीय हवन यज्ञ कार्यक्रम संपन्न किया गया । यह आयोजन नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत किया गया, जिसमें युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय  के प्रधानाचार्य श्री पंकज कुमार सिंह की देखरेख में  हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आचार्य विकास कुमार जी, ओम आयुर्वेद सफीदों के संचालक व नगर पालिका प्रधान श्री संजय अदलखा जी तथा स्वामी  धर्मदेव जी ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की l इस शुभ अवसर  पर सभी उपस्थित जनों ने अपने परिवार, राज्य व राष्ट्र को नशा मुक्त  बनाने की शपथ ली l हवन के समापन पर स्वामी धर्मदेव जी ने अपने आशीर्वचनों से सभी को आशीर्वाद दिया l इस कार्यक्रम में सभी युवाओं, अध्यापकों व शहरवासियों से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान किया गया l 'नशा मुक्त हो राष्ट्र हमारा' विषय पर छात्र देव व छात्रा एंजेल , अंशिका व आईना ने अपने ओजस्वी भाषण से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए l कक्षा  छठी और सातवीं के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका  के माध्यम से लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया l 100 कुंडीय हवन यज्ञ के विशाल आयोजन  का उद्देश्य धार्मिक-सांस्कृतिक वातावरण के साथ-साथ युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से सचेत करना है। हमारे आज के बच्चे ही कल देश का भविष्य हैं, इसलिए जरूरी है कि हम अपने बच्चों को नशे की लत से बचाएँ और उन्हें स्वस्थ व मजबूत भविष्य दें।

 
 
Contact Us ↓
 

Kali Ram DAV Public School
Safidon (Jind), Haryana - 126112
Ph. No. : 01686-262833
E-mail : davsafidon1991@gmail.com
Website : www.krdavsafidon.com


Like Us on:
     
Location Map ↓